उत्तरप्रदेश : खूनी जंग बनी चुनावी रंजिश, सरिए से पीटकर प्रत्याशी के भाई की हत्या

By: Ankur Thu, 08 Apr 2021 8:05:56

उत्तरप्रदेश : खूनी जंग बनी चुनावी रंजिश, सरिए से पीटकर प्रत्याशी के भाई की हत्या

उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के खैरा गांव में बुधवार की देर रात करीब 10 बजे के आसपास चुनावी रंजिश खूनी जंग में तब्दील हो गई जहां प्रचार कर घर लौटते समय प्रत्याशी के भाई, भाभी सहित तीन लोगों पर घात लगाए बैठे एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में प्रत्याशी के भाई की मौत हो गई। मामले में तहरीर दे दी गई है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। मौके पर पुलिस लगा दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ बब्बू पुत्र राम जागे, पवन कुमार पुत्र शिव कुमार, रामसुरेमन (60) पत्नी शिव कुमार पर एक दर्जन लोगों ने घात लगा कर लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गम्भीर होने पर अशोक कुमार और पवन कुमार को लखनऊ रेफर किया गया। शोक कुमार की अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई।

हमले में घायल रामसुरेमन ने बताया कि उसका देवर कृष्ण कुमार प्रधानी का चुनाव लड़ रहा है। उसी का प्रचार करने के लिए सभी लोग गांव में गए हुए थे और प्रचार करके वापस लौट रहे थे तभी दूसरे पक्ष के प्रधानी का चुनाव लड़ रहे लोगो ने घात लगाकर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि शोर की आवाज सुनकर वह अपने बेटे पवन कुमार और पति शिव कुमार को बचाने के लिए गई। इस दौरान उसे भी चोट लग गई।

ये भी पढ़े :

# हिमाचल : साढ़े छह किलो चरस के साथ पकड़ा गया नाकाबंदी के दौरान एक युवक

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com